भोगांव: गांव चिटौआ में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई गाली-गलौज व मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
गांव चिटौआ निवासी दोदाराम पुत्र अनोखेलाल व जौहरीलाल पुत्र अनोखेलाल व जंन्ट सिंह पुत्र जौहरीलाल में खेत में पानी लगाने को लेकर गाली गलौज व झगड़ा होने लगा। झगड़े की सूचना पर पहुंचे थाने के एस आई सुग्रीव सिंह झगड़ा कर रहे तीनों लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आये और लिखा पढ़ी कर शांतिभंग की कार्यवाही कर एसडीएम कोर्ट भेजा है।