भोगांव: थाना बेवर के रसूलाबाद में छत पर सो रही किशोरी के साथ आरोपी ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर किया घायल
बेवर के रसूलाबाद निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पुत्री छत पर सो रही थी। तभी गांव निवासी आरोपी रतन बाबू उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। बचाव के दौरान पुत्री छत से नीचे आकर गिरी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।