बटियागढ़: जरारु धाम में मोनिया बरेदी नृत्य की धूम, ग्वाल टोलियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
बुंदेलखंड अंचल में दीवाली पर्व से मोनिया बरेदी नृत्य की परंपरा है,ग्वालों और मोनियों की टोलियां धार्मिक स्थलों पर पंहुचकर दिवारी गाकर नाच झूमकर उत्सव मनाते और नृत्य की प्रस्तुतियां देते हैं,बटियागढ़ ब्लॉक के प्रसिद्ध जरारु धाम में भी ग्वाल टोलियों ने सामूहिक बरेदी नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई बरेदी नृत्य में बच्चो और किशोरों ने भी अपनी कला दिखाई