खगड़िया: सबलपुर से मारपीट के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर से मारपीट के दो आरोपी मोहम्मद शाहबाज अली और गणेश शर्मा को पुलिस ने सबलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पर मामला दर्ज हुआ था। इसी को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं पर पुलिस ने खगड़िया सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।