खगड़िया: खगड़िया एसपी ने थाना अध्यक्षों को दिए निर्देश, सरस्वती पूजा को लेकर चौकस रहने की कही बात
आगामी सरस्वती पूजा को लेकर जिले के सभी थाना अध्यक्षों को एसपी सागर कुमार ने विशेष रूप से चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिए निर्देश में कहा कि प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक हर गतिविधि पर पहली नजर बनाए रखें। इसके साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी निर्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से क्षेत्र में गस्ती करें ।