खगड़िया: सबदलपुर में रेलयात्री के छूटे बैग को यात्री को सौंपा गया
आरपीएफ ने रविवार को ट्रेन से लावारिश मिले बैग को बरामद किया। जिसे बाद में सम्बंधित यात्री को सही सलामत सुपूर्द कर दिया गया। आरपीएफ आरक्षी आकाश चंद्र भारती गाड़ी संख्या 03453 डाउन से सबदलपुर स्टेशन पहुंचने पर चेकिंग के दौरान कुछ यात्रियों द्वारा बताया गया कि एक लावारिस बैग कोच में पड़ा हुआ है। इसके बाद यात्री की पहचान कर बैग सौंपा गया।