खगड़िया: सोरायडीह में गर्म दूध गिरने से 3 वर्षीय बालक झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोरायडीह गांव में आज गर्म दूध गिरने से विकास सिंह के तीन वर्षीय पुत्र रजनीकांत झुलस गए। परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि गर्म दूध चूल्हे पर रखा हुआ था। खेलने के दौरान गर्म दूध गिर गया जिससे बच्चे झुलस गए।