खगड़िया: अमनी में ई रिक्शा व बाइक के टक्कर में एक महिला जख्मी, अस्पताल में कराया गया उपचार
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी में ई रिक्शा व बाइक के टक्कर में चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के रहने वाली प्रियंका कुमारी जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उपचार कराया गया। वहीं पर परिजनों ने बताया कि प्रियंका कुमारी बाइक से हरदिया से खगड़िया जा रही थी। इसी दौरान अमनी में ई रिक्शा से टक्कर हो गया।