सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के छपाही बाग में डीजे की धुन में निकाली गई कलश यात्रा, लोग झूमते रहे
मऊआइमा थाना क्षेत्र के छपाही बाग से सोमवार की दोपहर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों सहित आसपास के गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। छोटे बच्चों में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।