कोंच। मुहर्रम की नौवीं और दसवीं तारीख पर नगर में ताजिया जुलूस परंपरागत श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। शुक्रवार देर रात कर्बला में "या हुसैन" की सदाओं के बीच ताजियों को नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गुरुवार रात से ही इमाम चौकों और घरों में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में कुरआन ख्वानी, फातिहा और दुआ ख्वानी का सिलसिला चलता रहा। अकीदतमंदों ने लंगर बांटकर लोगों को तबर्रुक वितरित किया। शुक्रवार सुबह बजरिया स्थित पावर हाउस पर ताजिए पहुंचे, जहां आग की वनैती और अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके बाद दोपहर में चंदकुआ इमाम चौक सहित नगर के विभिन्न इमाम चौकों से ताजिए उठने का सिलसिला शुरू हुआ। ताजिए नगर भ्रमण करते हुए सागर तालाब पहुंचे और देर रात कर्बला पहुंचे, जहां शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करने के बाद ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर ताजियों के साथ तिरंगा लहराकर देशप्र
Konch, Jalaun | Jun 26, 2026