दरभंगा: जिलाधिकारी ने कबराघाट स्थित मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर शोध संस्थान का औचक निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर शोध संस्थान का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मिथिला मिथिला संस्कृति शोध संस्थान में पांडुलिपियों का अवलोकन किया तथा रखरखाव,पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में कार्य की प्रगति के संबंध में भी उपस्थित पदाधिकारी से जानकारी लिया। यह जानकारी रविवार की शाम 6 बजे जिला जनसंपर्क ने प्रेस रिलीज जारी कर दिया।