दरभंगा: पुलिस मुख्यालय के आदेश पर दरभंगा जिला प्रशासन ने सभी थाना क्षेत्रों में चलाया दोपहिया वाहन जांच अभियान
पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में दरभंगा जिला प्रशासन के द्वारा सभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। ऐसा ही कुछ देखने को मिला रविवार की 7:30 बजे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाघ मोड़ के पास जहां पुलिस से मोटरसाइकिल की जांच कर रही थी। तो वहीं इस जांच अभियान को देखने के लिए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे थे।