दरभंगा: पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने और बस भाड़े में छूट की मांग
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला स्तरीय विस्तारित बैठक रविवार को लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने की। इसमें पत्रकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई और कुछ बिंदुओं पर सर्वसम्मति से प्रस