दरभंगा: सारा मोहम्मद पंचायत में जन सुराज पार्टी की जनसभा का आयोजन
सारा मोहम्मद पंचायत के जीवछी पोखर के सामने स्थित मैदान में दरभंगा शहरी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी बिल्टू सहनी के द्वारा बिहार बदलाव जनसभा का आयोजन बहुत ही गहमा गहमी एवं खचाखच भरी भीड़ के साथ संपन्न हुआ। इस जनसभा के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सुरेंद्र मोहन यादव ने किया। यह जानकारी रविवार की शाम 6.30 बजे मौजूद लोग की दी गई।