दरभंगा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेयजल संकट निवारण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक, दिए निर्देश
दरभंगा के अंबेडकर सभागार मे जिलाधिकारी कौशल कुमार अध्यक्षता में पेयजल संकट की निवारण के लिए अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को शख्त निर्देश दिया कि जिले वासियों को पेयजल संकट समाधान के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण को निर्देश दिया गया। यह जानकारी रविवार की शाम 5 बजे दी गई।