अजमेर नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले भाजपा ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने और प्रचार करने पर 41 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।इनमें अजमेर के 6 नेता शामिल हैं। सूची में भाजपा छोड़ चुके पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत और उनकी पत्नी हेमा गहलोत का नाम भी है।