कुंडा: चौसा स्थित गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
कुंडा थाना क्षेत्र के चौसा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर मंगलवार रात चोर भीतर घुसे और 85 गैस सिलेंडर उठा ले गए। बुधवार को मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच पड़ताल किया।इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया की गुरुवार की शाम 5 बजे अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।