कुंडा: अपर पुलिस अधीक्षक ने महेशगंज इलाके के राजापुर में नवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत किया पैदल गश्त
अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय गुरुवार शाम 6 बजे महेशगंज इलाके राजापुर बाजार पहुंचे। उन्होंने नवरात्रि त्योहार के दृष्टिगत इलाके में पैदल ग्रस्त किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मातहत को ड्यूटी पर तैनात रहने और गैर कानूनी गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए