कुंडा: कुंडा क्षेत्र के चौसा स्थित गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने 85 गैस सिलेंडर किए चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
कुंडा थाना क्षेत्र के चौसा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर मंगलवार रात करीब 3.15 बजे चोर भीतर घुसे और 85 गैस सिलेंडर उठा ले गए। घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार को दोपहर 12 बजे जब मामले की जानकारी हुई पुलिस को दी गई, तो मौके पर इंस्पेक्टर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं