कुंडा: बाघराय पुलिस ने नहर पुलिया से चोरी के मामले में वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बाघराय पुलिस ने नहर पुलिया से चोरी के मामले में वांछित तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार शाम 5.15 बजे सभी को न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में हरिश्चंद्र सरोज,,सुनील सरोज और इबरान अली ग्राम सुदीन का पुरवा थाना बाघराय है। 01 चोरी की बकरी बरामद और 01 मोटर साइकिल बरामद हुआ।