कुंडा: बुढेपुर गांव में इंजन समेत अन्य सामान हुआ चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
महेशगंज इलाके के बुढेपुर गांव में मंगलवार/बुधवार की रात अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने एक बार फिर से चोरी की घटना अंजाम दिया है। राम सजीवन यादव फौजी का 10 हॉर्स पावर का इंजन जिसका वजन करीब 4 कुंतल बताया जा रहा है इसके साथ मोनोब्लॉक की चोरी कर चोर फरार हो गए। शिकायत के बाद बुधवार सुबह 7 बजे पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।