स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष जोर
प्रभारी सचिव श्री बसव राजू एस ने फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कोण्डागांव के गांधी वार्ड स्थित पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति, आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीवनदीप समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने तथा प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी लेते हुए बच्चों की माताओं से संवाद किया और संतुलित पोषण एवं पोषक आहार के संबंध में आवश्यक सलाह दी।
पीएमश्री विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रभारी सचिव ने उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए।
#Kondagaon #PMShriSchool #Education #Health