सारठ: बकरीद पर्व को लेकर सारठ थाने में शांति समिति की बैठक, CO केसीएस मुंडा ने कहा- सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें
Sarath, Deoghar | May 24, 2026 सारठ थाना परिसर में रविवार शाम 6 बजे CO केसीएस मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते CO बोले कि बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, सोशल मीडिया के अफवाहों से बचें व पुलिस को सूचना दें। वहीं थानेदार डीके साह बोले कि सारठ भाईचारे का मिशाल रहा है, हर दिन एक साथ आरती व अजान होता है। वही चिन्हित जगहों पर पुलिस की तैनाती की बात कही