लखीसराय। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों की लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार की पूर्वाहन 10 बजे नया बाजार हसनपुर राजकीय उच्च विद्यालय में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखा।