टेहरोली: लुहरगांव में मोनिया नृत्य देख दर्शक हुए दीवाने, उमड़ा भारी जनसैलाब
दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को समय 4 बजे श्री बजरंग बाबा मंदिर प्रांगण में विगत वर्षों की भांति पारंपरिक चांचर दिवारी मोनिया नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।