रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौंपा
ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है,इस पत्र को उन्होंने रविवार दोपहर 12 बजे विधायक भूपेश चौबे को सौंपा,संघ का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले करीब 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में काम कर रहे हैं और मनरेगा के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।