बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा में मछली पकाते समय गिरी छिपकली, मछली खाने से चार लोगों की बिगड़ी हालत
कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा में मछली पकाते समय छिपकली गिर गई। मछली खाने के बाद चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी लोगों को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। चारों लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।