बरेली: मढ़ीनाथ सुदामा नगरी के रहने वाले युवक ने सट्टेबाजों से परेशान होकर खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढी़नाथ सुदामा नगरी के रहने वाले युवक ने सट्टेबाजों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।