रामानुजगंज: 1500 रुपये के उधार को लेकर विवाद में युवक की हत्या का आरोप, पुल से धक्का देकर किया गया हमला
रामानुजगंज बुधवार सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम कामेश्वरनगर में महज 1500 रुपये के उधार लेनदेन को लेकर 18 वर्षीय युवक धर्मेंद्र गोंड की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव 6 नवंबर की सुबह जिरातीपारा मुख्य मार्ग स्थित पुलिया के नीचे पानी में मिला था। बताया जा रहा है कि मृतक छह दिन पहले ही मुंबई से मजदूरी कर गांव लौटा था। उधार की रकम को लेकर गांव