कोडरमा: गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने श्री कोडरमा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद श्री कोडरमा गौशाला परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे ल। इस दौरान उन्होंने गौ वंशों के रख रखाव और देखभाल की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नव निर्मित गौ शेड का उद्घाटन भी किया। मौके पर समिति के पदाधिकारी ने गौशाला के मूलभूत सुविधाओं में और अधिक सुधार के लिए उनके समक्ष कई मांग भी रखे।