कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक अधिनियम पर शिविर का आयोजन
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में पेंशनर समाज कोडरमा के कार्यालय मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ़ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 पर आधारित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे l