कोडरमा: कोटपा एक्ट के तहत कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, जुर्माना वसूला गया
उपायुक्त, कोडरमा के निर्देशानुसार आज टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, कोडरमा की संयुक्त टीम द्वारा कोटपा एक्ट 2003 एवं कोटपा एक्ट (झारखण्ड संशोधन) 2021 के विभिन्न धाराओं अंतर्गत कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई । छापामारी के दौरान कई प्रतिष्ठान तम्बाकू और तम्बाकू उत्पाद संबंधी पदार्थ का बिक्री करते हुए पाए गए।