कोडरमा: साहू भवन में कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन के तहत बैठक आयोजित, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य शामिल
कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन 2025 के तहत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और कोडरमा प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने सभी प्रखंड अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का माला एवं बुके देकर किया।