उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरसी भवन परिसर में रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय ग्रामसभा सदस्यों का पेशा विषयक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव,बीपीएम हारून रशीद,पंचायत सचिव मोनिका मुर्मू एवं प्रशिक्षक मो. मुस्ताकिम उपस्थित रहें।