मंडला: डीईओ ऑफिस में एबीवीपी कार्यकर्ता रात भर धरने पर डटे रहे, सहायक संचालक पर कार्रवाई की मांग की
Mandla, Mandla | Nov 27, 2025 सहायक संचालक शिक्षा विभाग द्वारा महापुरुषों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। दिन में विरोध रैली, पुतला दहन, ज्ञापन के बाद शांति पूर्णं धरना शुरू किया। अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन रात में 8.30 बजे तक जारी रहा।