मोदनगंज: लखावर में दंगल प्रतियोगिता संपन्न, सांसद, पूर्व सांसद और विधायक हुए शामिल
लखाबर में गोवर्धन पूजा के मौके पर सोमवार को दंगल प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इस मौके पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव,पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा, मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। दंगल प्रतियोगिता में लालू कुमार को प्रथम स्थान ,रोहित कुमार को द्वितीय एवं आयुष कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।