करनैलगंज: रास्ते में पानी फेंकने से मना करने पर विपक्षियों ने किया पीटने का आरोप, कौड़िया थाने में FIR दर्ज
रामापुर के निवासी आमीन पुत्र वसीर ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव के ही शरीफ के परिवार के लोग रास्ते में पानी फेंक रहे थे। मना करने पर फैजान,अली रजा व शरीफ ने मारा-पीटा व जान से मार डालने की धमकी दी। गुरुवार 3 बजे SO दुर्गविजय सिंह ने बताया रामापुर मे रास्ते पर पानी फेंकने की विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमे 3 लोगो के विरुद्ध FIR दर्ज किया गया है।