करनैलगंज: करनैलगंज में रामलीला कमेटी के नेतृत्व में हिंदू संगठनों की बैठक, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर करनैलगंज नगर में रामलीला कमेटी के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें कई धार्मिक संगठनो के साथ नगर के लोगों की मौजूदगी रही। मंगलवार 6:30 बजे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी रविवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है।