करनैलगंज: भेदभावपूर्ण रवैये से नाराज जूनियर अधिवक्ताओं का आक्रोश, करनैलगंज तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी
करनैलगंज तहसील मे भेदभावपूर्ण रवैया से नाराज जूनियर अधिवक्ताओ ने बुधवार 2 बजे कड़ा आक्रोश दर्ज कराते हुए तहसील परिसर मे नारेबाजी की। जिसके बाद उन्होंने बैठक कर एक प्रस्ताव पारित करते हुए अपनी समस्याओं को लेकर, उ०प्र०राजस्व परिषद अध्यक्ष,आयुक्त व DM को संबोधित ज्ञापन भेजा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया,तहसील कार्यालयो व न्यायालयो मे उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।