सागर नगर: राधा रमण संस्थान पर कार्रवाई, मौके से शराब की बोतलें और नोट गिनने की मशीन मिली
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित राधा रमण इंस्टीट्यूट पर शिकायत के आधार पर शुक्रवार को बाल संरक्षण आयोग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड श्रम विभाग और महिला बाल विकास की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। मौके से शराब की भरी और खाली बोतले, नोट गिनने की मशीन,तकिया गद्दे व अन्य दस्तावेज मिले हैं। इस इंस्टीट्यूट के संचालक सुनील नेमा बताया जा रहे।