सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने घर से जेवरात चोरी, मामला दर्ज
चोरी की घटनाएं सबसे अधिक रात के समय होती हैं। लेकिन अब तो चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह दिन में ही सूने मकानों को अपना निशाना बनाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला बहेरिया थाना में आने वाले ग्राम सिदगुवां से सामने आया है। जहां फरियादिया घर में ताला लगाकर बच्चे को लेने पड़ोस में गई थी। 15 मिनट बाद जब वह घर आई तो घर के ताले टूटे हुए थे और जेवरात गायब थे।