कुर्था: अरवल डीएम ने रामगढ़ विद्यालय का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Kurtha, Arwal | May 6, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने इंटरस्तरीय सर्वोदय उच्च विद्यालय, रामगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रधानाध्यापक से कक्षाओं, नामांकन, उपस्थिति और शिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली।