बसवा: बांदीकुई में गढ़ दुब्बी को ग्राम पंचायत बनाने व जयपुरा को गुल्लाना पंचायत में शामिल करने की उठी मांग
Baswa, Dausa | Jan 17, 2025 सरकार पंचायती राज संस्थाओं का पुनर्गठन कर रही है। बांदीकुई में अभी तक दो गांवों की मांगे सामने आई है। जिनमें एक नई ग्राम पंचायत बनाने और दूसरी ग्राम पंचायत बदलने की मांग शामिल है। बता दें 20 जनवरी से लेकर 15 अप्रैल के बीच पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन का काम होगा। यह जानकारी शुक्रवार 3:00 बजे विधायक कार्यालय से दी गई।