बसवा: बांदिकुई में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड, तापमान 15 डिग्री तक गिरा; किसानों को राहत
Baswa, Dausa | Jan 15, 2025 क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। एक दिन की राहत के बाद दोपहर में हुई बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया। तापमान में गिरावट से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई। दोपहर लगभग 3 बजे करीब आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश ने तापमान को 15 डिग्री तक पहुंचा दिया, जो पिछले दिन 17 डिग्री था।