बसवा: ग्राम पंचायत से 6 किमी दूरी पर गढ़दुब्बी को अलग पंचायत बनाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Baswa, Dausa | Jan 15, 2025 राजस्व गांव गढ़दुब्बी के ग्रामीणों ने विधायक भागचंद टांकड़ा को एक ज्ञापन सौंपा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत मूडघिस्या के तहत आने वाले इस क्षेत्र के लोगों ने अपनी अलग पंचायत गढ़दुब्बी बनाने की मांग की है। ग्रामीणों नाम पब्लिक एप को बुधवार शाम 4:00 बजे बताया है कि गढ़दुब्बी और आसपास के गांवों जैसे मैडी, तुंगडबास और मैडी का बास की कुल जनसंख्या 3000 से अधिक है।