बसवा: बांदीकुई में राजेश पायलट जयंती पर 10 फरवरी को होगा विशेष आयोजन, मेधावी छात्रों का होगा सम्मान, 31 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
Baswa, Dausa | Jan 16, 2025 सरदार वल्लभ भाई पटेल गुर्जर विकास संस्थान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम की घोषणा की है। संस्थान की गुरुवार दोपहर 3:00 को पूर्व विधायक जीआर खटाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।