बसवा: मकर संक्रांति पर लोटवाड़ा में आयोजित हुआ कुश्ती दंगल, अलवर और बैर के पहलवानों के बीच हुआ फाइनल
Baswa, Dausa | Jan 14, 2025 मकर संक्रांति के अवसर पर लोटवाड़ा में आयोजित कुश्ती दंगल में उत्साहजनक माहौल देखने को मिला। मंगलवार दोपहर 1:00 से शुरू हुए इस दंगल में अलवर, करौली, नगर, डीग और दौसा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहलवानों ने देर शाम तक हिस्सा लिया। बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए।