सोशल मीडिया पर भौकाल बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। बड़ौनी थाना क्षेत्र में पिता की लाइसेंसी बंदूक से रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आनंद कुशवाहा को पुलिस ने गुप्तेश्वर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे बड़ोनी पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि आरोपी ने अपने पिता बच्चीलाल कुशवाहा की लाइसेंसी बंदूक का प्रदर्शन कर वीडियो बनाया था।