बज्जू: सोलर प्लांट में घुसकर 10-15 लोगों ने की मारपीट और लूट, CCTV कैमरे भी तोड़े, बज्जू थाने में मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Aug 23, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र में स्थित विक्रम सोलर प्लांट में गेट तोड़कर घुसने, कर्मचारी से मारपीट करने, नकदी व चांदी के आभूषण छीनने तथा कंपनी का सामान ले जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पैथरो की ढाणी निवासी कुम्भसिंह पुत्र कालूसिंह ने मामला दर्ज करवाया