राजातालाब: पनियरा गांव में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने किसानों से किया संवाद
विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की ओर से ग्राम पनियरा, जनपद वाराणसी में आयोजित एक किसान संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भाग लिया और इस दौरान एफपीओ एवं किसानों द्वारा प्रदर्शित किए गए उनके उत्पादों का अवलोकन किया।